Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और कंबोडिया के विदेश व रक्षा मंत्रियों के बीच “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक में छह सहमतियां बनीं

April 24, 2026

चीन और कंबोडिया के विदेश व रक्षा मंत्रियों के बीच “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक में छह सहमतियां बनीं

स्थानीय समयानुसार 23 अप्रैल को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच चीन-कंबोडिया “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक में हुई छह सूत्रीय सहमतियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। सबसे पहली, दोनों पक्ष एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन करने पर सहमत हुए, जिसमें उनके मूल हितों की रक्षा में एक-दूसरे का समर्थन करना शामिल है।

सिद्धांत के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि

चीन, कंबोडिया द्वारा एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि, चीन के एकीकरण के उद्देश्य के प्रति उसके समर्थन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित प्रमुख वैश्विक पहलों के प्रति उसके समर्थन की सराहना करता है। दूसरी, दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए, जिसका मुख्य उद्देश्य कंबोडिया को उसकी स्वतंत्र विकास क्षमताओं को गति देने में मदद करना है। तीसरी, दोनों पक्ष अपने-अपने शासन और प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बाहरी घुसपैठ का संयुक्त रूप से प्रतिरोध करने और “रंग क्रांति” को रोकने पर ध्यान केंद्रित करते हुए राजनीतिक सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा

चौथी, दोनों पक्ष कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिसका मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी पर दृढ़तापूर्वक और पूरी तरह से नकेल कसना, लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना और चीन-कंबोडिया सहयोग के लिए एक अनुकूल बाहरी वातावरण बनाना है। पांचवीं, दोनों पक्ष रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिसका मुख्य उद्देश्य कंबोडिया को उसकी रक्षा क्षमता निर्माण में तेजी लाने और उसकी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने में सहायता करना है। छठी, दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिसमें शक्ति की राजनीति और दादागिरी का विरोध करने, वैश्विक मुक्त व्यापार को बनाए रखने और संयुक्त राष्ट्र को उसकी उचित भूमिका निभाने में समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें