
हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। आपको बता दें कि ज्वालामुखी उपमंडल के मझीन क्षेत्र में खेत की सफाई के दौरान आग भड़कने से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, डडल गांव की 65 वर्षीय कमला देवी अपने खेत में उगी सूखी घास और झाड़ियों को जलाकर साफ कर रही थीं। इसी दौरान आग अचानक तेजी से फैल गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
ये भी पढ़ें:
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
ये भी देखें :