Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तिमाही में शीत्सांग की जीडीपी 77.8 अरब युआन से अधिक, वार्षिक आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि

April 25, 2026

पहली तिमाही में शीत्सांग की जीडीपी 77.8 अरब युआन से अधिक, वार्षिक आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि

24 अप्रैल को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के सांख्यिकी ब्यूरो और राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के शीत्सांग सर्वेक्षण कार्यालय ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्ष 2026 की पहली तिमाही के आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी।

हली तिमाही में जीडीपी 77.807 अरब

क्षेत्रीय जीडीपी के एकीकृत लेखा परिणामों के अनुसार, पहली तिमाही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की जीडीपी 77.807 अरब युआन तक पहुंच गई, जो स्थिर कीमतों पर वार्षिक आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि है, और विकास दर के मामले में देश में पहले स्थान पर बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष पहली तिमाही में शीत्सांग में सभी निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 6,483 युआन रही, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है, और लगातार 11 तिमाहियों से देश में उच्चतम विकास दर को बनाए हुए है। वहीं, सभी निवासियों का प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय 5,552 युआन रहा, जो कि 6.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, यह स्वायत्त प्रदेश में निवासियों के उपभोग व्यय में स्थिर वृद्धि को दर्शाता है।

आर्थिक विकास के लिए पूर्ण और स्थिर समर्थन

बताया गया है कि पहली तिमाही में शीत्सांग के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक कारकों को पूर्ण और स्थिर समर्थन प्राप्त हुआ है। यात्री आवागमन 3.954 अरब यात्री-किलोमीटर तक पहुँच गया, जो वर्ष 2025 की जनवरी से मार्च तक की तुलना में 14.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं, माल ढुलाई का आवागमन 3.152 अरब टन-किलोमीटर तक पहुँच गया, जो 8.3 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में कुल बिजली खपत 4.907 अरब किलोवाट-घंटे तक पहुँच गई, जो साल 2025 की पहली तिमाही की तुलना में 13.5 प्रतिशत अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे Donald Trump! डिनर करते समय हिल्टन होटल में फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें