Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, 6 लोग घायल

April 26, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, 6 लोग घायल

नेशनल डेस्क: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब स्विस एयर की एक उड़ान के टेकऑफ से ठीक पहले उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, विमान अपने तय गंतव्य के लिए उड़ान भरने ही वाला था। जैसे ही वह रनवे पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा था, तभी उसके एक इंजन से अजीब आवाज आने लगी। कुछ ही पलों में इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। हालात को भांपते हुए पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए टेकऑफ रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल कर्मी और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: भारतीय फोटोग्राफी के जनक रघु राय का हुआ निधन, कैंसर बना जान का दुश्मन

इस घटना के दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। अफरा-तफरी में कम से कम 6 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए रनवे का संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

घटना के बाद विमानन कंपनी और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम अब विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के सही कारण का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय विमान के अंदर धुआं भर गया था, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए यात्रियों को शांत रखा और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

ये भी पढ़ें: कोई ऐसी रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले… Raghav Chadha का पुराना वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें