Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price Today: आज कितने में मिल रहा सोना और चांदी, जानें 10 ग्राम गोल्ड के दाम

April 26, 2026

Gold-Silver Price Today: आज कितने में मिल रहा सोना और चांदी, जानें 10 ग्राम गोल्ड के दाम

Gold-Silver Prices Today : सर्राफा बाजार में आज रविवार, 26 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। बाजार में स्थिरता बनी रहने से खरीदारों और निवेशकों दोनों को राहत मिली है।

24 कैरेट सोना: क्या है आज का भाव

आज 24 कैरेट सोना 15,404 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है।

8 ग्राम: 1,23,232 रुपये
10 ग्राम: 1,54,040 रुपये
100 ग्राम: 15,40,400 रुपये
22 और 18 कैरेट सोने की कीमत

ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना आज 14,120 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है।

8 ग्राम: 1,12,960 रुपये
10 ग्राम: 1,41,200 रुपये
100 ग्राम: 14,12,000 रुपये

वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 11,553 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

8 ग्राम: 92,424 रुपये
10 ग्राम: 1,15,530 रुपये
100 ग्राम: 11,55,300 रुपये

Gold silver price today
Gold silver price today

बड़े शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – 1,54,200 रुपये | 22 कैरेट – 1,41,360 रुपये
मुंबई: 24 कैरेट – 1,54,050 रुपये | 22 कैरेट – 1,41,210 रुपये
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,54,050 रुपये | 22 कैरेट – 1,41,210 रुपये
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,53,810 रुपये | 22 कैरेट – 1,40,990 रुपये
बेंगलुरु: 24 कैरेट – 1,54,040 रुपये | 22 कैरेट – 1,41,120 रुपये
गाजियाबाद: 24 कैरेट – 1,52,990 रुपये | 22 कैरेट – 1,41,200 रुपये

चांदी की कीमत भी स्थिर

चांदी के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

1 ग्राम: 260 रुपये
10 ग्राम: 2,600 रुपये
100 ग्राम: 26,000 रुपये
1 किलोग्राम: 2,60,000 रुपये

अगले हफ्ते का अनुमान

विशेषज्ञों के अनुसार, 27 अप्रैल से 2 मई के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इसका असर सोने पर नकारात्मक पड़ता है। हालांकि, वैश्विक तनाव खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच—सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूती दे सकता है।

ये भी पढ़ें…

 

क्या करें निवेशक?

मौजूदा हालात में बाजार स्थिर जरूर है, लेकिन वैश्विक संकेतों के चलते आगे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेश करने से पहले कीमतों पर नजर रखना और सही समय चुनना जरूरी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें