Budget Electric Scooter : पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट पर असर डाला है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर की। कम खर्च, आसान चार्जिंग और कम मेंटेनेंस की वजह से ये स्कूटर शहरों और छोटे कस्बों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आज बाजार में लगभग 45 हजार रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये तक की कीमत में कई अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
Hero Vida VX2
इस सेगमेंट में सबसे किफायती विकल्पों में से एक Hero MotoCorp का Vida VX2 माना जा रहा है। कंपनी इसे कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराती है, खासकर बैटरी-एज़-अ-सर्विस मॉडल के साथ, जिसमें बैटरी का सब्सक्रिप्शन अलग से लिया जा सकता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसे घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर करीब 140 किलोमीटर तक चल सकता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 44,990 रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:
TVS iQube
TVS का iQube भी इस रेंज में एक मजबूत दावेदार है। यह थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन अपनी भरोसेमंद क्वालिटी और बेहतर सर्विस नेटवर्क के लिए जाना जाता है। इसमें अलग-अलग बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनकी रेंज करीब 100 से 200 किलोमीटर तक जाती है। यह स्कूटर रोजाना ऑफिस या शहर के कामों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 60 हजार रुपये (बैटरी प्लान के साथ) है।
ये भी देखें :
Ather Rizta
अगर कोई खरीदार प्रीमियम फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की तलाश में है, तो Ather Energy का Rizta एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें एडवांस सॉफ्टवेयर, कनेक्टेड फीचर्स और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह स्कूटर परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी दोनों में संतुलन बनाए रखता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 76 हजार रुपये से शुरू होती है।
इसके अलावा बाजार में Bajaj Chetak और Ola Electric के स्कूटर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, आकर्षक डिजाइन और अच्छे राइडिंग एक्सपीरियंस के कारण ये मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कुछ एंट्री-लेवल वेरिएंट 70 हजार रुपये से कम कीमत में भी उपलब्ध हैं, जिससे ये बजट खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...