इंटरनेशनल डेस्क: चीन और ज़ाम्बिया ने 24 अप्रैल को ज़ाम्बिया की राजधानी लुसाका में संयुक्त रूप से “चीन-ज़ाम्बिया सरकार विकास सहयोग समझौते” पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह में, ज़ाम्बिया स्थित चीनी राजदूत हान जिंग ने कहा कि चीन और ज़ाम्बिया के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है, और यह समझौता दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और ज़ाम्बिया के लोगों के लिए चीन के सच्चे समर्थन का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।
हान जिंग ने कहा कि 20वीं शताब्दी के 60 के दशक में, ज़ाम्बिया को आर्थिक नाकाबंदी से बाहर निकलने और समुद्र तक पहुंच खोलने में मदद करने के लिए, चीन ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद तंजानिया-ज़ाम्बिया रेलवे के निर्माण में दृढ़ता से सहायता की। नए युग में, चीन सरकार ज़ाम्बिया को भोजन और चिकित्सा सेवाओं सहित विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए है।
हान जिंग ने यह भी कहा है कि चीन सरकार ने ज़ाम्बिया को स्वतंत्र विकास की क्षमता बढ़ाने में सक्रिय रूप से सहायता की है, ज़ाम्बिया में निवेश करने के लिए चीनी उद्यमों को सक्रिय रूप से समर्थन दिया है और ज़ाम्बिया के औद्योगीकरण, आधुनिकीकरण और आर्थिक विविधीकरण को बढ़ावा दिया है। चीन विभिन्न क्षेत्रों में ज़ाम्बिया के साथ सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)