Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट, घर बैठे चेक करें अपने शहर की कीमत

April 27, 2026

देशभर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट, घर बैठे चेक करें अपने शहर की कीमत

Petrol and Diesel Rates : देशभर में आज 27 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन घरेलू बाजार फिलहाल स्थिर बना हुआ है। हर दिन की तरह तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए।

Petroleum and Natural Gas Ministry और तेल विपणन कंपनियां (OMCs) वैश्विक कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर विनिमय दर के आधार पर ईंधन कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बावजूद आज उपभोक्ताओं को राहत मिली है क्योंकि कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99 प्रति लीटर

फतेहाबाद: पेट्रोल ₹97.09, डीजल ₹89.56 प्रति लीटर

पणजी: पेट्रोल ₹95.51, डीजल ₹88.07 प्रति लीटर

गुवाहाटी: पेट्रोल ₹93.23, डीजल ₹89.46 प्रति लीटर

इम्फाल: पेट्रोल ₹99.10, डीजल ₹85.16 प्रति लीटर

क्या आगे बढ़ सकते हैं दाम?

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईंधन की कीमतों में 25–28 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन Petroleum and Natural Gas Ministry ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया है कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

ये भी पढ़ें…

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव खासतौर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच हालात कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। इससे वैश्विक आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। खासतौर पर Strait of Hormuz को लेकर चिंता बढ़ी है, क्योंकि दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति इसी रास्ते से गुजरती है। किसी भी बाधा का असर सीधे ईंधन कीमतों पर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें