नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल दौरे पर हैं। राष्ट्रपति थोड़ी देर तक शिमला पहुंच जाएंगी। उनके शिमला दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रविवार को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। दौरे से पहले शहर में रिहर्सल भी की गई। शिमला शहर से छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास तक दोपहर के समय कारकेड का अभ्यास किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे के लिए कई रास्तों पर यातायात रोका गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को ठीक से परखा जा सके।
ये भी पढ़ें: अदालत में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
रिहर्सल के दौरान अनाडेल से सुबह करीब 11:50 बजे 30 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला निकला। यह काफिला एजी चौक, रिज मैदान, संजौली और ढली होते हुए छराबड़ा पहुंचा। पुलिस ने रिहर्सल शुरू होने से करीब 20 मिनट पहले ही संजौली और ढली इलाकों में ट्रैफिक रोक दिया था। पूरा अभ्यास बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रिहर्सल खत्म होने के बाद ट्रैफिक फिर से सामान्य कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शहर में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए एंटी-सैबोटाज जांच, एंट्री कंट्रोल, निगरानी, रूट सुरक्षा और इमरजेंसी से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि सोमवार को आम लोगों के लिए पूरे शहर में ट्रैफिक बंद नहीं रहेगा। लोग और पर्यटक सामान्य रूप से आ-जा सकेंगे। सिर्फ VVIP मूवमेंट के दौरान कुछ रास्तों पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है। इसके अलावा भारी वाहनों के लिए कुछ समय के लिए डायवर्जन लागू किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Punjab Weather Update: पंजाब में 4 दिन हीटवेव और बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को अपने मेहमानों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। सड़क किनारे दुकानदारों और विक्रेताओं से भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...