
नारनौल। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार अत्यधिक गर्मी और लू (हीट वेव) के संभावित खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में आज डीसी अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला हीट वेव एक्शन प्लान की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी नागरिक, पशु या जीव-जंतु को पेयजल अथवा छाया की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पानी की महत्ता को समझते हुए इसके दुरुपयोग पर अंकुश लगाया जाए।
यदि कोई भी नागरिक नल की टोटी खुली छोड़कर पानी की बर्बादी करता पाया जाता है, तो उसका पेयजल कनेक्शन तुरंत काटने के साथ-साथ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाए। बैठक में सिंचाई विभाग को पशुओं के लिए जोहड़ों में पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा रोडवेज विभाग को बसों व बस स्टैंडों पर यात्रियों के लिए शीतल जल के कैंपर रखवाने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने सार्वजनिक स्थानों व पार्कों में मटके रखवाने की व्यवस्था के साथ-साथ आमजन से भी मानवीय आधार पर प्याऊ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
डीसी अनुपमा अंजली के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने हीट वेव को लेकर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या शिकायत के लिए विभिन्न विभागों के कंट्रोल रूम नंबर भी जारी कर दिए हैं ताकि आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विभाग का नाम कंट्रोल रूम नंबर
उपायुक्त कार्यालय 01282-251209
बिजली निगम 1912, 8059888209, 18001804334 (टोल फ्री)
अग्निशमन विभाग (आपातकाल) 112
स्वास्थ्य विभाग 01282-251236
जन स्वास्थ्य विभाग 01282-260582, टोल फ्री नंबर 18001805678,
शिक्षा विभाग 01282-298533
सिंचाई विभाग 01282-251214
कृषि विभाग 9466817660
पंचायत विभाग 9467957298
रोडवेज 01282-251947
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...