Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां

April 28, 2026

Punjab News: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां

पंजाब डेस्क: पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू के बीच रेलवे लाइन पर देर रात धमाका हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर (DFCCIL) के रेलवे ट्रैक पर रात करीब 10 बजे के आसपास हुई, जहां अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। शुरुआती जांच में इसे IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट माना जा रहा है।

घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि धमाके के समय विस्फोट इतना भीषण था कि व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े हो गए, जबकि उसका मोबाइल फोन आंशिक रूप से सुरक्षित रह गया, जिससे पहचान संभव हो सकी। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के गांव पंजवार खुर्द का निवासी बताया जा रहा है।

मालगाड़ियों की आवाजाही रोकी गई

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से इस रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी और खतरे की आशंका को खत्म किया जा सके।

जांच में आतंकी एंगल की भी आशंका

सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीर साजिश के तौर पर देख रही हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर सकती है।

ये भी पढ़ें…

DRR ने दी जानकारी

अंबाला मंडल के डीआरएम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे और DFCCIL प्रबंधन के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें