Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: कुश्ती के दिग्गज ‘जस्सा पट्टी’ AAP में हुए शामिल, CM मान ने किया स्वागत

April 28, 2026

Punjab News: कुश्ती के दिग्गज ‘जस्सा पट्टी’ AAP में हुए शामिल, CM मान ने किया स्वागत

पंजाब डेस्क: कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ी ‘जस्सा पट्टी’ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। जिन्होनें प्रसिद्ध और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ का खिताब हासिल कर चुके जस्कावर सिंह पट्टी ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जस्सा पट्टी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा भट्टी जी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है। उनके शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ जुड़कर, हम मिलकर राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। खेल जगत में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। जस्सा भट्टी जी के साथ मिलकर हम पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के अपने अभियान को और तेज़ करेंगे।

ये भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें