Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

15वीं पंचवर्षीय योजना में चीन पारिस्थितिक निगरानी नेटवर्क को और मज़बूत करेगा

April 28, 2026

15वीं पंचवर्षीय योजना में चीन पारिस्थितिक निगरानी नेटवर्क को और मज़बूत करेगा

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी मंत्रालय के पारिस्थितिक एवं पर्यावरण निगरानी विभाग के निदेशक जुआंग तावेई ने 27 अप्रैल को बताया कि पारिस्थितिक एवं पर्यावरण निगरानी के लिए “15वीं पंचवर्षीय योजना” तेज़ी से तैयार की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य व्यापक कवरेज सुनिश्चित करना और आकाश, भूमि तथा समुद्र तीनों को समेटने वाला एक सघन निगरानी नेटवर्क विकसित करना है।

मंत्रालय की उसी दिन आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में जुआंग तावेई ने कहा कि चीन ने पहले ही दुनिया का सबसे बड़ा, वैज्ञानिक और व्यवस्थित रूप से संरचित पारिस्थितिक एवं पर्यावरणीय निगरानी नेटवर्क तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान राष्ट्रीय निगरानी नेटवर्क ने “समग्र स्थिरता और स्थानीय अनुकूलन” के सिद्धांत पर अपना पुनर्गठन लगभग पूरा कर लिया है।

आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडलीय निगरानी के लिए 1,618 स्वचालित स्टेशन स्थापित किए गए हैं। सतही जल की निगरानी के लिए 3,030 निगरानी अनुभाग बनाए गए हैं, जबकि भूजल के लिए 1,958 निगरानी बिंदु स्थापित किए जा चुके हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें