Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने आर्थिक स्थिति और आर्थिक कार्य का विश्लेषण और अध्ययन किया

April 28, 2026

चीन ने आर्थिक स्थिति और आर्थिक कार्य का विश्लेषण और अध्ययन किया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 28 अप्रैल को वर्तमान आर्थिक स्थिति और आर्थिक कार्य का विश्लेषण और अध्ययन करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया। महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।    

सम्मेलन में कहा गया है कि इस साल से शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति ने आर्थिक कार्य पर व्यापक नेतृत्व मजबूत किया। विभिन्न क्षेत्रों के विभागों ने चतुर्मुखी तौर पर नीतियों का कार्यान्वयन किया। चीन में आर्थिक स्थिति मजबूत रही और मुख्य सूचकांक अनुमान से बेहतर हैं। इससे चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत लचीलापन और जीवन शक्ति दिखाई गई। वहीं, कुछ समस्याएं और चुनौतियां भी मौजूद हैं। अर्थव्यवस्था का स्थिरता के साथ विकास करने का आधार मजबूत होना चाहिए। हमें आत्मविश्वास मजबूत कर आर्थिक कार्य में सुधार के लिए अधिक प्रयास और ठोस उपाय करने होंगे।

सम्मेलन में कहा गया है कि हमें स्थिरता के साथ वृद्धि बढ़ाने के सिद्धांत का पालन कर सिलसिलेवार नीतियों का ठोस कार्यान्वयन करना होगा। हमें समग्र नीति का पूरा लाभ उठाने के साथ घरेलू मांग की संभावना का गहन विश्लेषण करना होगा। हमें आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के साथ विनिर्माण उद्योग के उचित अनुपात को बनाए रखना होगा। हमें प्रमुख क्षेत्रों में जोखिमों को प्रभावी ढंग से रोकने के साथ इसका समाधान करना होगा। हमें रोजगार को प्राथमिकता देने की नीति को मजबूत करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल देखभाल आदि लोगों की आजीविका से जुड़े कार्य बेहतर ढंग से करने होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें