नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बीच कई जगहों से तनाव और झड़प की खबरें सामने आई हैं। भवानीपुर में नेता प्रतिपक्ष और BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जब वे एक पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और हमला करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिकारी ने कहा कि वहां मौजूद लोग वोटर नहीं, बल्कि बाहरी लोग थे। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाबलों को दखल देना पड़ा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात काबू में आए।
इसी बीच, हुगली जिले के खानकुल क्षेत्र में रामचंद्रपुर आदर्श विद्याभवन के बूथ नंबर 147 और 148 पर BJP और TMC के पोलिंग एजेंटों के बीच झड़प हुई। हालांकि CRPF अधिकारियों के अनुसार, यह एक छोटी घटना थी और बाद में मतदान फिर से शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। नदिया जिले के हत्रा बाजार इलाके में भी TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबर है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आशिफ खान ने आरोप लगाया कि TMC समर्थक मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके। राज्य में कुल 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है और मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...