Ladakh Earthquake : लद्दाख में गुरुवार सुबह एक बार भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि भूकंप लगभग सुबह 3:54 बजे आया, जब अधिकांश लोग नींद में थे। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के लगभग 150 किलोमीटर नीचे स्थित था। अच्छी बात यह रही कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
EQ of M: 4.1, On: 30/04/2026 03:54:49 IST, Lat: 36.722 N, Long: 74.456 E, Depth: 150 Km, Location: Leh, Ladakh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/gGVTMCqgLQ— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 29, 2026
हाल के दिनों में बढ़ी भूकंपीय गतिविधियां
देश के अलग-अलग हिस्सों में हाल के दिनों में भूकंप के छोटे-छोटे झटके दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को खैरताल तिजारा में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 3.0 रही। यह भूकंप जमीन से महज 3 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
EQ of M: 3.0, On: 29/04/2026 20:37:11 IST, Lat: 28.138 N, Long: 76.900 E, Depth: 5 Km, Location: Khairthal Tijara, Rajasthan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/9oLsrEjuSe— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 29, 2026
क्यों आते हैं भूकंप?
विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है। ये प्लेटें लगातार गतिशील रहती हैं। जब प्लेटें आपस में टकराती हैं, अलग होती हैं या एक-दूसरे के ऊपर से खिसकती हैं, तो ऊर्जा का संचय होता है। जब यह ऊर्जा अचानक निकलती है, तो धरती में कंपन होता है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहें और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...