ऑटो डेस्क: Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है, लेकिन पहले 10 हजार लोगों को एक लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर ऑफर की गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 777 रुपये देकर बुक कर सकते हैं।
दमदार बैटरी

Oben की इस बाइक में 3.4 kWh बैटरी दी गई है। इसे सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें दी गई बैटरी से नौ किलोवाट की पावर मिलती है। इसे 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तीन सेकेंड में चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स

Oben Rorr Evo में एलईडी लाइट्स, पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 लीटर की स्टोरेज, राइडिंग के लिए चार मोड, 17 इंच टायर, फॉल अलर्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, थेफ्ट प्रोटेक्शन, रिमोट इमोबिलाइजेशन, जियो फेंसिंग, यूबीए जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...