Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

May 2, 2026

Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अवसर सामने आने वाला है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही वन विभाग में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके तहत वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। बता दें कि आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका हो सकता है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में कुल 708 पद शामिल किए गए हैं। इनमें-

वन रक्षक (सामान्य चयन): 318 पद
वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन): 10 पद
वन रक्षक (विशेष चयन): 329 पद
वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन): 51 पद

योग्यता क्या है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

ये भी पढ़ें:

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है, जो कि केवल 25 रुपये होगा।

शारीरिक मानक (फिजिकल योग्यता)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए वर्ग के अनुसार लंबाई और सीने के माप तय किए गए हैं, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई और वजन की शर्तें लागू होंगी। अलग-अलग श्रेणियों के लिए मानक में थोड़ा अंतर रखा गया है।

ये भी देखें:

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

लिखित परीक्षा
शारीरिक मानक परीक्षण
शारीरिक दक्षता परीक्षा
मेडिकल जांच
दस्तावेज सत्यापन

सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
भर्ती सेक्शन में संबंधित नोटिफिकेशन खोलें।
रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें