Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

May 2, 2026

Haryana News : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

कुरुक्षेत्र। अंबाला हिसार रोड स्थित जमींदारा ढाबे के पास सड़क हादसे में एक NRI की मौत हो गई। उसके विवाह को अभी 12 दिन ही हुए थे। इस हादसे में उसका एक दोस्त भी घायल हो गया।

सगाई के बाद कर दी थी शादी

ये हादसा नेशनल हाईवे 152 अंबाला-हिसार रोड पर हुआ। इस हादसे में खरीडवा निवासी एनआरआई साहिल कुमार की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त अंकित घायल हो गया। साहिल की शादी को अभी 12 दिन पहले ही हुई थी। वह सगाई के लिए न्यूजीलैंड से आया था। बार-बार आने-जाने से बचने के लिए उन्होंने सगाई के कुछ दिन बाद ही शादी कर दी थी। बताया जा रहा है कि साहिल अपने दोस्त अंकित के साथ कार में सवार होकर देर रात पिहोवा से गांव की ओर आ रहे थे।

ट्रक के ब्रेक लगने पर उसमें घुस गई कार

उनके आगे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो राहगीरों की मदद से उन्हें अस्प्ताल पहुंचाया गया, जहां साहिल उर्फ गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। साहिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था और परिजनों के बुलावे पर अपनी सगाई के लिए न्यूजीलैंड से आया था। परिजनों ने उसकी 19 अप्रैल को शादी ही कर दी थी और वह इसी हप्ते वापस न्यूजीलैंड जाने की तैयारी में था।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें