हिसार। भजनलाल पर राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा की टिप्पणी से भाजपा की राजनीति में उबाल आ गया है। इसने पार्टी के दो चेहरों पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को आमने-सामने खड़ा कर दिया है।
बिश्नोई ने पिता के सम्मान में पार्टी को सीधी चेतावनी दी है और कहा कि इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष ने इसे पार्टी अनुशासन का उल्लंघन बताते हुए बिश्नोई को नोटिस जारी करने की बात कही। कुलदीप ने कहा कि सम्मान सर्वोपरि है भजनलाल कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि यदि रेखा शर्मा माफी नहीं मांगतीं और प्रदेशाध्यक्ष आदर से नाम नहीं लेते तो यह मामला रुकेगा नहीं।
बिश्नोई ने कहा कि भाजपा की तीन में से दो बार सरकार उनके वोट बैंक से बनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शेर को पिंजरे में तो रख सकते हो, लेकिन उसे हाथ नहीं लगा सकते। नोटिस की खबर मिलने पर कुलदीप ने कहा कि और बड़ौली के बयान को ‘हास्यास्पद’ करार दिया। बिश्नोई ने कहा कि नोटिस तो रेखा शर्मा और खुद बड़ौली को मिलना चाहिए, जो अमर्यादित टिप्पणी पर चुप हैं।
उन्होंने कहा कि मैं वही हूं जिसके पास भाजपा खुद गठबंधन की झोली लेकर आई थी। मैंने ही हरियाणा में भाजपा को चलना सिखाया और राजस्थान में 22 सीटें जितवाईं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह चौधरी भजनलाल के बेटे हैं और ऐसे नोटिसों की परवाह नहीं करते।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...