Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जानबूझकर धीमी हो रही गिनती, एजेंट सतर्क रहें’, मतगणना पर ममता बनर्जी का आरोप

May 4, 2026

‘जानबूझकर धीमी हो रही गिनती, एजेंट सतर्क रहें’, मतगणना पर ममता बनर्जी का आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय चुनाव आयोग जानबूझकर वोटों की गिनती धीमी कर रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के काउंटिंग एजेंट्स से अपील की है कि वे अपनी जगह न छोड़ें और पूरी सतर्कता बनाए रखें।

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें अलग-अलग इलाकों से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार अभी तक केवल करीब 13% वोटों की ही गिनती हुई है। उनका आरोप है कि गिनती की प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है।

 

बिजली कटने और CCTV बंद होने के आरोप

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि कई जगहों पर संदिग्ध घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि श्रीरामपुर, कृष्णानगर, औसग्राम, खुदीराम अनुशीलन केंद्र जैसे इलाकों में बिजली काटने, CCTV कैमरे बंद करने और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की खबरें मिल रही हैं। उनके मुताबिक, कुछ जगहों पर गाड़ियां स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर आ-जा रही हैं, जिससे शक पैदा हो रहा है।

कार्यकर्ताओं से रातभर निगरानी रखने की अपील

ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी रात जागकर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जैसे वह खुद हर चीज पर नजर रख रही हैं, वैसे ही सभी एजेंट्स और कार्यकर्ता भी सतर्क रहें और वोटों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं कोई गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत विरोध करें, शिकायत दर्ज कराएं और CCTV फुटेज की मांग करें।

बीजेपी पर लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने इन सभी घटनाओं के पीछे भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। बताते चलें कि, मतगणना के बीच ममता बनर्जी के ये आरोप राजनीतिक माहौल को और गरमा सकते हैं। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें