कैथल। कपिस्थल के चंदाना गेट इलाके में देररात को एक पिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ एक किराये के मकान में रह रहा था। उसके फंदा लगाने से छह साल की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया।
घटना रात 10 बजे के बाद की है। चंदाना गेट स्थित किराये के मकान में रहने वाला युवक घर में अकेला था। जब पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग किसी काम के सिलसिले में उससे मिलने पहुंचे तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए। युवक का शव पंखे से झूल रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई।
शहर थाना के जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि मृतक की पहचान शक्ति नगर निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विकास का मूल परिवार शक्ति नगर में ही रहता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी के साथ चंदाना गेट के पास एक किराए के मकान में अलग रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयानों का इंतजार कर रही है। जय भगवान ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...