Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में आज लगेगा 3-4 घंटे का पावर कट, इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

May 5, 2026

Jalandhar में आज लगेगा 3-4 घंटे का पावर कट, इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के कई हिस्सों में आज अस्थायी बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती आवश्यक मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग की जानकारी के मुताबिक कोट सदीक सब-स्टेशन से जुड़े 11 केवी धालीवाल फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।दोपहर 1 बजे तक कई ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इस अवधि में गाखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांजी और धालीवाल गांव सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

शहर के कई हिस्सों में 4 घंटे का पावर कट

शहरी क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। बस्ती नौ और बस्ती गुजां फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके चलते बस्ती नौ, निजातम नगर, कार बाजार रोड, दयाल नगर, गणेश नगर, लांबा बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, मंजीत नगर और दिलबाग नगर जैसे इलाकों में लगभग चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें…

 

बिजली विभाग की अपील

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें और गर्मी को देखते हुए पानी व अन्य जरूरी इंतजाम पहले ही कर लें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें