नूंह। अपहरण के मामले में उत्तर प्रदेश से छापा मारने नूंह आ रहे 4 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के जालौन से पुलिस की टीम नूंह में अपहरण के मामले में दबिश देने आई थी। टीम में दरोगा मोहित यादव, सब इंस्पेक्टर सत्यभान, सर्विलांस के दो सिपाही और मुकदमे का वादी शामिल थे। कार्रवाई के बाद जब टीम लौट रही थी, उसी दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह 10.30 बजे ये हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा।
लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो पलवल की ओर से आ रही थी। वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार हादसे में मृत उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे। इस संबंध में जालौन के एसपी से संपर्क कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...