ऑटो डेस्क: Mini Cooper S GP Inspired Edition की भारत में बुकिंग शुरू कर दी गई है। इच्छुक ग्राहक 1.5 लाख रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। इस कार की डिलीवरी मई 2026 से शुरू हो सकती है, हालांकि इसकी लॉन्च डेट के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में इसकी केवल 30 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया जाएगा। यह गाड़ी Mini Cooper S JCW Pack पर आधारित है और खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो यूनिक और एक्सक्लूसिव कार पसंद करते हैं।

इंजन
Mini Cooper S GP Inspired Edition में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 201 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

फीचर्स
Mini की इस गाड़ी में स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक सीट्स, ड्राइवर सीट में मसाज, हेड-अप डिस्प्ले, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, वायरलेस वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
