नई दिल्ली। हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में गुटबाजी से अलग प्रदेश के सभी नेता शामिल होंगे। 8 मई को गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम में ये नजारा देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।
निकाय चुनाव के मतदान के पहले इस यात्रा में शामिल होकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश से जुड़े सभी नेताओं को एक साथ देखेंगे, जिससे कि पार्टी में गुटबाजी नहीं होने का संदेश प्रदेश की जनता को नजर आए। इसी लक्ष्य से आठ मई की शाम खांडसा चौक से निकलने वाली यात्रा तथा उसके बाद स्कूल परिसर के पास होने वाली सभा में शामिल होने आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के कार्यक्रम को देखते हुए हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद गुरुग्राम बैठक करेंगे और सभी नेताओं को यात्रा में शामिल होने का संदेश देंगे।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कई नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। कई नेता विधायक और सांसदों को मोबाइल पर भी कार्यक्रम में आने का संदेश दिया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस के महासचिव, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और कुलदीप शर्मा पहले से हो रहे हैं बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हो चुके हैं। जबकि बीके हरिप्रसाद, राव नरेंद्र सिंह ने यात्रा आरंभ होने से पहले ही यह कर दूरी बना ली थी कि पार्टी का कार्यक्रम नहीं है।
बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को दोनों ने निजी कार्यक्रम बताया था। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा उनके करीबी नेता भी यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। अब सभी के आने की संभावना है क्योंकि यह कार्यक्रम पार्टी के मंच का हिस्सा बन चुका है। आज होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष के रूट में शामिल रहने वाले अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि कांग्रेसी नेताओं से बात कर सुरक्षा के हिसाब से प्लान तैयार कर सकें।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...