Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब लोक भवन में राज्यपाल कटारिया से मिले सतगुरु उदय सिंह, हरप्रीत संधू भी रहे मौजूद

May 8, 2026

पंजाब लोक भवन में राज्यपाल कटारिया से मिले सतगुरु उदय सिंह, हरप्रीत संधू भी रहे मौजूद

चंडीगढ़: सतगुरु उदय सिंह जी और पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के बीच आज पंजाब लोक भवन में एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक भेंट हुई।

इस अवसर पर दोनों महानुभावों ने पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को संरक्षित रखने और उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तृत विचार-विमर्श कियाइस मुलाकात के दौरान आध्यात्मिकता, सद्भाव, सादगी और निःस्वार्थ सेवा जैसे उन मूल्यों पर विशेष बल दिया गया, जो पंजाब की गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

 

बैठक के दौरान सतगुरु उदय सिंह जी ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर श्रीमती अनीता कटारिया को सम्मानित किया। यह अवसर आपसी सम्मान, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह तथा आरटीआई आयुक्त हरप्रीत संधू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें