Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Kisan Yojana: कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम? 23वीं किस्त से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

May 8, 2026

PM Kisan Yojana: कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम? 23वीं किस्त से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM-KISAN की 23वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। सरकार जल्द ही किसानों के खातों में अगली किस्त की राशि भेज सकती है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में जरूर चेक कर लें।

हाल ही में योजना के आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी गई कि अब तक PM Kisan योजना के तहत किसानों को 22 किस्तों में 4.28 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिला किसानों को भी मिला है। अब तक 2.17 करोड़ से ज्यादा महिला लाभार्थियों को 1.10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है।

जून-जुलाई में आ सकती है 23वीं किस्त

केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम 3 बराबर किस्तों में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी। अब उम्मीद की जा रही है कि 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

ऐसे चेक करें Beneficiary List में अपना नाम

-किसान घर बैठे अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
-सबसे पहले PM Kisan Official Website पर जाएं।
-होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं।
-वहां “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
-अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-इसके बाद “Get Report” पर क्लिक करें।
-स्क्रीन पर आपका स्टेटस और बेनिफिशियरी लिस्ट की जानकारी दिख जाएगी।

रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो क्या करें?

अगर किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वे “Know Your Registration Number” विकल्प पर क्लिक करके इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए, आधार नंबर या लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP सत्यापन पूरा करें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा

किन किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का फायदा?

अगली किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी सभी जानकारी सही और अपडेटेड होगी। इसके लिए जरूरी है, e-KYC पूरी हो। बैंक खाते की जानकारी सही हो। जमीन से जुड़े दस्तावेज अपडेट हों।

आधार बैंक खाते से लिंक हो

नए किसानों के लिए Farmer ID जरूरी। जो किसान पहली बार PM Kisan योजना में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, उनके लिए Farmer ID बनवाना जरूरी कर दिया गया है।। इसके लिए किसानों को अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाकर “Create New User” पर क्लिक करना होगा। आधार नंबर दर्ज करना होगा। KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे योजना में आवेदन कर पाएंगे।

फर्जी कॉल और वेबसाइट से रहें सावधान

सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे किसी भी फर्जी कॉल, मैसेज या वेबसाइट के झांसे में न आएं। योजना से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल सरकारी पोर्टल पर ही जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें