पंजाब डेस्क: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह से ही ED की रेड चल रही थी। अब खबर सामने आई है कि ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर ED अधिकारियों के करीब आठ वाहन खड़े देखे गए। संजीव अरोड़ा भगवंत मान की कैबिनेट के सबसे अहम मंत्रियों में से एक रहे हैं, जिन्होंने AAP सरकार और राज्य के उद्योगपतियों के बीच संबंध बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
ED के एक अधिकारी ने बताया कि ED ने संजीव अरोड़ा द्वारा अपनी कंपनी के ज़रिए बड़े पैमाने पर की गई मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला पकड़ा है। इसमें 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा के मोबाइल फोन की फर्जी GST खरीद और फिर दुबई से भारत में अवैध पैसे को ‘राउंड ट्रिप’ करने के लिए उनका निर्यात किया गया। फर्जी ITC का दावा करने, निर्यात पर GST रिफंड लेने और ड्यूटी ड्रॉबैक पाने के लिए दिल्ली की कुछ फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए, जिनका असल में कोई वजूद ही नहीं था। इससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है और संजीव अरोड़ा ने निजी तौर पर फायदा उठाया है।
बता दें अप्रैल में ED ने FEMA के नागरिक प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी फर्मों पर छापेमारी की थी। उस समय अरोड़ा ने कहा था कि वे जाँच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा। संजीव अरोड़ा को 2024 में भी एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में ED की छापेमारी का सामना करना पड़ा था। यह मामला औद्योगिक जमीन का कथित तौर पर आवासीय परियोजनाओं के लिए गलत इस्तेमाल करने से जुड़ा था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...