Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: गिरफ्तारी के बाद 7 दिन की रिमांड पर मंत्री संजीव अरोड़ा, 16 मई को होगी अगली सुनवाई

May 10, 2026

Punjab News: गिरफ्तारी के बाद 7 दिन की रिमांड पर मंत्री संजीव अरोड़ा, 16 मई को होगी अगली सुनवाई

पंजाब डेस्क: मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद बड़ा झटका लगा है। वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें कि, शनिवार को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने अरोड़ा को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने मामले में गहन पूछताछ की जरूरत बताते हुए रिमांड की मांग की। अदालत ने एजेंसी की दलीलों को स्वीकार करते हुए 7 दिन की हिरासत मंजूर कर दी। इस मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी।

मनी ट्रेल और प्रॉपर्टी डील्स पर फोकस

ईडी ने अदालत में कहा कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े इनपुट सामने आए हैं। एजेंसी के मुताबिक, कथित मनी ट्रेल की जांच के लिए आमने-सामने पूछताछ जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स तक पहुंच सकता है। साथ ही कथित शेल कंपनियों और प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन को भी जांच के केंद्र में रखा गया है।

पंजाब की राजनीति गरमाई

इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। ‘आप’ ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…

कई और लोगों पर भी जांच की आंच

जानकारी के मुताबिक, ईडी आने वाले दिनों में कुछ कारोबारियों और अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित वित्तीय लेनदेन और संपत्ति सौदों में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें