Punjab Elections 2026: पंजाब सरकार ने राज्य में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों की तारीखों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब में कुल 8 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों में चुनाव कराए जाएंगे। वर्तमान में कई शहरी निकायों में प्रशासक तैनात हैं, जिनमें नगर निगमों में कमिश्नर और नगर काउंसिलों में एसडीएम को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी, जबकि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है। चुनाव 26 मई को होंगे। इसके बाद, 29 मई को नतीजे घोषित किए जाएँगे।
यह आदेश पंजाब सरकार ने पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 7-ए के तहत जारी किया है। अधिसूचना पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव मनजीत सिंह बराड़ (IAS) के हस्ताक्षर दर्ज हैं।


जिन नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव कराए जाने हैं, उनमें बटाला, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, एसएएस नगर (मोहाली), बठिंडा, अबोहर, मोगा और बरनाला शामिल हैं। सरकार ने चुनाव संबंधी निर्देश Punjab State Election Commission और संबंधित विभागों को भेज दिए हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।
ये भी पढ़ें…
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद संबंधित शहरों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभिन्न राजनीतिक दल अब उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट सकते हैं।