Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : प्रवेश परीक्षा बंद, दीवार फांद वीसी ऑफिस में घुसे छात्र

May 12, 2026

Haryana News : प्रवेश परीक्षा बंद, दीवार फांद वीसी ऑफिस में घुसे छात्र

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा बंद करने का छात्र संगठनों ने विरोध किया। इस विरोध में कई छात्र संगठनों के लगभग 50 छात्र वीसी कार्यालय की दीवार फांदकर घुस गए।

पहले नारेबाजी कर जताया विरोध

विश्वविद्यालय परिसर के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले वीसी कार्यालय में इस तरह छात्रों के प्रवेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र संगठन दाखिलों में प्रवेश परीक्षा खत्म कर मेरिट के आधार पर दाखिले देने के फैसले के विरोध में ज्ञापन देने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे छात्र वीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष प्रवेश परीक्षा बंद कर केवल मेरिट आधारित दाखिलों का निर्णय लिया है, जिससे ग्रामीण और सामान्य पृष्ठभूमि के छात्रों के साथ अन्याय होगा।

विरोध के बाद मिले कुल सचिव

मामले को शांत कराने के लिए चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. आनंद छात्रों से मिलने पहुंचे लेकिन छात्रों ने उन्हें ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद छात्र वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और कुलपति से मिलने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल वहां पहुंचे लेकिन वे सीधे अपने कार्यालय में चले गए। इस दौरान छात्रों का गुस्सा बढ़ गया और कई छात्र वीसी कार्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। करीब आधे घंटे बाद कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल छात्रों से मिलने पहुंचे।

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें