Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, 3 मंत्रियों को मिले नए विभाग

May 12, 2026

पंजाब सरकार ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, 3 मंत्रियों को मिले नए विभाग

पंजाब डेस्क: मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने कैबिनेट स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा के विभाग अन्य मंत्रियों के बीच बांट दिए हैं।

सरकार द्वारा जारी नई जिम्मेदारियों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को अब बिजली विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अमन अरोड़ा अब उद्योग विभाग की कमान भी संभालेंगे।

दरअसल, संजीव अरोड़ा को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे ईडी रिमांड पर हैं। उनके पास सरकार के तीन अहम विभाग थे, जिन्हें प्रशासनिक कार्यों में रुकावट से बचाने के लिए तुरंत अन्य मंत्रियों में वितरित कर दिया गया।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश माना जा रहा है। हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है और मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें