Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच चीनी सरकार परिसर में निजी बैठक

May 15, 2026

शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच चीनी सरकार परिसर में निजी बैठक

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार सुबह राजधानी पेइचिंग के चोंगनानहाई (चीनी सरकार परिसर) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक निजी बैठक की।वसंत के अंत और गर्मियों की शुरुआत में चोंगनानहाई हरियाली से भर जाता है। राष्ट्रपति ट्रंप के पहुंचने पर चीनी राष्ट्रपति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता टहलते हुए बातचीत करते रहे और बीच-बीच में पुराने पेड़ों और गुलाबों को निहारते रहे।

इसके मौके पर, शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की यह यात्रा ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक है। दोनों नेताओं ने ‘चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध’ की नई परिभाषा पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, “हमने व्यापारिक संबंधों की स्थिरता बनाए रखने, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने और आपसी चिंताओं के समाधान पर महत्वपूर्ण सहमति बनाई है।”

राष्ट्रपति शी ने कहा कि यह यात्रा आपसी समझ और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए लाभदायक रही है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं, जबकि मैं चीनी राष्ट्र के महान पुनरोद्धार के लिए प्रतिबद्ध हूँ। सहयोग से दोनों देश अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।”

इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मुझे झोंगनानहाई में आमंत्रित करने के लिए मैं राष्ट्रपति शी का तहे दिल से आभारी हूँ। यह एक बेहद सफल, विश्व-प्रसिद्ध और अविस्मरणीय यात्रा रही है। हमने कई महत्वपूर्ण समझौतों और करारों पर सहमति जताई है, जो दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। राष्ट्रपति शी मेरे पुराने मित्र हैं, और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वह वाशिंगटन में राष्ट्रपति शी की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं।

दोनों नेताओं ने कुछ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें