
नेशनल डेस्कः केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के लातूर निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कुलकर्णी चार साल पहले एक प्रतिष्ठित कॉलेज से रिटायर हुए थे और NEET के रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का हिस्सा थे। जांच के सिलसिले में CBI की टीम 13 मई से ही लातूर में मौजूद है।
ये भी पढ़ें :-
छात्रों को कराई गई ‘स्पेशल कोचिंग’
जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में कुलकर्णी ने सह-आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से कुछ छात्रों को इकट्ठा किया और पुणे स्थित अपने घर पर विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं। इन कक्षाओं के दौरान उन्होंने प्रश्न, उनके विकल्प और सही उत्तर छात्रों को बोलकर लिखवाए। छात्रों ने इन्हें अपनी नोटबुक में हाथ से नोट किया था। बाद में ये सभी प्रश्न 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते पाए गए।
पूछताछ के बाद पुणे से गिरफ्तारी
CBI ने गहन पूछताछ के बाद पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया। हालांकि वे मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में लातूर के एक कोचिंग संस्थान के कर्मचारियों, छात्रों और काउंसलर समेत छह लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा, दो कोचिंग सेंटरों के CCTV फुटेज भी जब्त किए गए हैं।
इससे पहले तीन और आरोपी गिरफ्तार
कुलकर्णी की गिरफ्तारी से पहले CBI ने महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनमें शामिल हैं:
3 मई को हुई थी परीक्षा, 12 मई को रद्द
मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि, प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद सरकार ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और मामले की जांच CBI को सौंप दी।
देशभर में छापेमारी और फोरेंसिक जांच
पिछले 24 घंटों के दौरान CBI ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की फोरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है।
अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
14 मई तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, गुरुवार को गिरफ्तार किए गए बाकी 2 आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए पुणे की अदालत में पेश किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली की अदालत में ट्रांसफर किया जाएगा।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...