कोलकाता : लगभग एक महीने बाद अपने घरेलू मैदान पर लौट रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने को यह मुकाबला बेहद अहम है।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन इस सत्र में निराशाजनक रहा है। टीम को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा था और पूरे सत्र में संतुलित संयोजन बनाने में परेशानी हुई।
हालांकि इसके बाद टीम ने लगातार चार मैच जीते, लेकिन पिछले मुकाबले में विराट कोहली के शतक के कारण उसे आरसीबी से हार मिली। केकेआर के अब 3 मैच बाकी हैं और सभी जीतने पर भी वह अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच सकेगी। ऐसे में उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...