Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : हत्या में बदला रमेश की ‘हत्या का प्रयास’

May 16, 2026

Haryana News : हत्या में बदला रमेश की ‘हत्या का प्रयास’

सोनीपत। गांव राजपुर में रमेश की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी। थाना बड़ी पुलिस को दी शिकायत में असावरपुर, मुरथल निवासी सुनीता ने बताया था कि उसका भाई रमेश गांव राजपुर में अकेला रहता था।

कुल्हाड़ी और डंडों से हुआ था हमला

आरोप है कि 12 मई की रात उसका चचेरा भाई राजेश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में घुस आया और रमेश पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में रमेश के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घायल रमेश को पहले सिविल अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। बाद में स्वजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि

पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में रमेश के सिर, माथे और घुटने पर गहरी चोटों की पुष्टि हुई। थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पहले हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब रमेश की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच आगे बढ़ा दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें