Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मी की छुट्टियों में IRCTC कराएगा हिमाचल की सैर, जानें बुकिंग की प्रक्रिया

May 16, 2026

गर्मी की छुट्टियों में IRCTC कराएगा हिमाचल की सैर, जानें बुकिंग की प्रक्रिया

बिजनेस डेस्कः IRCTC Tourism ने यात्रियों के लिए एक खास समर स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। “धर्मशाला-खज्जियार विथ शक्तिपीठ” नामक यह पैकेज 31 मई 2026 से शुरू होगा। 6 दिन और 7 रातों के इस टूर में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

टूर पैकेज की खास बातें

  • यात्रियों के ठहरने के लिए अच्छी श्रेणी के होटलों में आरामदायक व्यवस्था की गई है।

  • पैकेज में नाश्ता और रात्रि भोजन शामिल रहेगा।

  • सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

  • यात्रियों की सुविधा के लिए अनुभवी टूर एस्कॉर्ट और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

इन प्रमुख स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

अमृतसर: स्वर्ण मंदिर और अटारी-वाघा बॉर्डर

खज्जियार: खज्जियार झील और खूबसूरत घास के मैदान

चंबा: लक्ष्मी नारायण मंदिर और भूरी सिंह संग्रहालय

धर्मशाला: HPCA क्रिकेट स्टेडियम

मैक्लोडगंज: भगसूनाग मंदिर और दलाई लामा मंदिर

शक्तिपीठ: चामुंडा देवी मंदिर और श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर

प्रति व्यक्ति किराया

सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹69,800

डबल शेयरिंग: ₹53,500 प्रति व्यक्ति

ट्रिपल शेयरिंग: ₹50,200 प्रति व्यक्ति

बच्चों के लिए शुल्क

5 से 11 वर्ष (बेड सहित): ₹39,900

5 से 11 वर्ष (बिना बेड): ₹33,800

2 से 5 वर्ष (बिना बेड): ₹18,900 प्रति बच्चा

बुकिंग और संपर्क

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, इस टूर पैकेज की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी और सीटें सीमित हैं। बुकिंग के लिए यात्री IRCTC Tourism Website पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ से भी बुकिंग कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:

9236391909, 8287930902

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें