IPL Points table 2026: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 29 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही KKR को अंक तालिका में एक पायदान का फायदा पहुंचा है और टीम सातवें नंबर पर आ गई है। KKR ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
KKR के अब 12 मुकाबलों के बाद 11 अंकों हो गए हैं। KKR की जीत से दिल्ली कैपिटल्स (DC) को नुकसान झेलना पड़ा है। DC अब अंक तालिका में एक पायदान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गई है। 12 मुकाबलों में 16 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले स्थान पर बरकरार है।
ये भी पढ़ें- ‘करोड़ों लोग फिर हो जाएंगे गरीब…’, ऊर्जा संकट के बीच PM Modi की बड़ी चेतावनी
पॉइंट्स टेबल
वहीं, KKR के खिलाफ मिली हार के बावजूद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। GT के 13 मुकाबलों में 16 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)12 मुकाबलों में 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। पंजाब किंग्स (PBKS) 12 मुकाबलों में 13 प्वाइंट अर्जित करके चौथे नंबर पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स (RR)12 प्वाइंट के साथ पांचवें, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)12 प्वाइंट लेकर छठे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के 12 मुकाबलों में 10 प्वाइंट हैं। मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
KKR की दमदार बल्लेबाजी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए। टीम की ओर से फिन एलन ने एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन 28 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें- 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तो दिल्ली-यूपी में सताएगी भीषण गर्मी
गुजरात ने दी कड़ी टक्कर
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 218 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, तो साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके बावजूद टीम लक्ष्य से 29 रन दूर रह गई। सुनील नरेन ने इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...