Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral News: बाथरूम में दिखा मौत का साया, टॉयलेट से निकला खतरनाक किंग कोबरा, देखें Video

May 17, 2026

Viral News: बाथरूम में दिखा मौत का साया, टॉयलेट से निकला खतरनाक किंग कोबरा, देखें Video

Viral News: फिलीपींस के एक रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे दोस्तों के एक ग्रुप के लिए उस वक्त माहौल डरावना बन गया, जब होटल के बाथरूम के टॉयलेट से अचानक एक विशाल सांप बाहर निकलता दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जताने के साथ डर भी महसूस कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फिलीपींस के उत्तरी नेग्रोस नेचुरल पार्क इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट की है। बताया जा रहा है कि पांच दोस्तों का समूह वहां ठहरा हुआ था। इसी दौरान एक युवक वॉशरूम इस्तेमाल करने गया, जहां उसे कमोड के अंदर कुछ अजीब नजर आया।

पहले लगा टॉयलेट जाम है

शुरुआत में युवक को लगा कि टॉयलेट ठीक से फ्लश नहीं हुआ है, क्योंकि पानी के भीतर काले रंग की कोई आकृति दिखाई दे रही थी। उसने दोबारा फ्लश किया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कमोड के अंदर से एक सांप का सिर बाहर आता दिखाई दिया। यह नजारा देखकर युवक घबरा गया और तुरंत बाहर भागकर अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी।

पहले दोस्तों को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन जब सभी ने बाथरूम में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सांप धीरे-धीरे कमोड के अंदर हरकत कर रहा था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CBS News (@cbsnews)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें एक शख्स लंबी छड़ी की मदद से सावधानीपूर्वक टॉयलेट सीट उठाता नजर आता है। इसके बाद कैमरे में सांप साफ दिखाई देता है, जो अपना फन उठाकर इधर-उधर देख रहा होता है।

वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह सांप किंग कोबरा जैसा दिख रहा है, जिसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें…

यूजर्स ने दिए मजेदार और डरावने रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अब मैं छुट्टियों में कभी आराम से बाथरूम इस्तेमाल नहीं कर पाऊंगा।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “यह वीडियो देखने के बाद मेरी ट्रैवल लिस्ट छोटी हो गई।” फिलहाल होटल स्टाफ को मामले की जानकारी दे दी गई थी और बाद में सांप को सुरक्षित तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह घटना सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें