Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात के खिलाड़ी आगे, भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर पकड़ बनाई मजबूत

May 18, 2026

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात के खिलाड़ी आगे, भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर पकड़ बनाई मजबूत

Orange and Purple cap: IPL 2026 में रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2 विकेट लेने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल हेनरिक क्लासेन से आगे निकल गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार इस सीजन में खेले 13 मुकाबलों में अब 24 विकेट चटका चुके हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 13 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 12 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- RCB ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, PBKS की राह मुश्किल, अब 5 टीमों के बीच लड़ाई

 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 रन देकर 2 विकेट लेने के साथ ही जोफ्रा आर्चर इस सीजन सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 12 मुकाबलों में 16 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

GT के दो खिलाड़ी टॉप 2 में
ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। सुदर्शन आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 554 रन बना चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल 12 मुकाबलों में 552 रनों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 37 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। वह इस सीजन 13 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसाः हाईवे पर ट्रक और मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 8 लोगों की मौत, कई घायल

 

केएल राहुल की टॉप- 5 बल्लेबाजों में वापसी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलने के साथ ही केएल राहुल की टॉप- 5 बल्लेबाजों में वापसी हुई है। राहुल अब 13 मुकाबलों में 533 रनों के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। क्लासेन ने 12 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें