Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: 22 साल के मेडिकल छात्र की बेरहमी से हत्या, PG रूम में मिला खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

May 19, 2026

Punjab News: 22 साल के मेडिकल छात्र की बेरहमी से हत्या, PG रूम में मिला खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

Murder of Patiala Medical Student: पंजाब के पटियाला से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पटियाला में पढ़ने वाले सेकंड ईयर के मेडिकल छात्र कमल मित्तल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

कमरे में खून से सना हुआ मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय कमल मित्तल मानसा जिले के बरेटा के रहने वाले थे। वह पढ़ाई के लिए पटियाला के न्यू लाल बाग इलाके में एक पीजी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब कमल से दोस्तों और परिवार का संपर्क नहीं हो पाया, तो उनके साथी कमरे पर पहुंचे।

कमरे का दरवाजा खुलने पर अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर ने धारदार हथियार से गले पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि जांच अधिकारियों ने कमरे से कई अहम सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक होनहार मेडिकल छात्र की इस तरह हत्या होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें