Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: दो और टीमों ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, CSK की राह हुई मुश्किल

May 19, 2026

IPL 2026: दो और टीमों ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, CSK की राह हुई मुश्किल

IPL Playoff qualified teams: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही SRH ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। SRH ने इस सीजन के अपने 13वें मुकाबले में 8वीं जीत दर्ज की और अब टीम के कुल 16 प्वाइंट हो गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस (GT) को भी हुआ है। GT ने भी प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। गुजरात टाइटंस के 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं और वह बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुकी है। RCB के 13 मुकाबलों में 18 प्वाइंट हैं।

ये भी पढ़ें- Ishan Kishan ने बहन की मृत्यु के बाद परिवार को समर्पित की पारी, भाई को बताया प्रेरणा स्त्रोत 

 

CSK की राह मुश्किल
पंजाब किंग्स 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) 12 प्वाइंट लेकर पांचवें नंबर पर बनी हुई है। SRH के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। CSK के 13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतने के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स
13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट के साथ दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 12 मुकाबलों में 11 प्वाइंट लेकर अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। पिछले 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज करके KKR ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है। सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच जारी हुआ बारिश और तूफान का अलर्ट, जद में आएंगे ये राज्य

 

ईशान किशन की 70 रनों की धमाकेदार पारी
हालांकि, ईशान किशन द्वारा खेली गई 47 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत SRH ने 181 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों का योगदान दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें