Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

19 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश, दिल्ली, यूपी और राजस्थान को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

May 20, 2026

19 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश, दिल्ली, यूपी और राजस्थान को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

Today weather 20 May 2026: देशभर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रहा है। उत्तर से लेकर मध्य भारत तक लोग गर्म हवाओं से बेहाल हैं। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर सामने आई है। IMD के अनुसार अगले 17 घंटों में देश के 19 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में भीषण गर्मी
दिल्ली-NCR को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के बावजूद लू का असर जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- Today rashifal 20 May 2026: इस राशि के लोग रहें सावधान! बिगड़ेंगे बनते काम और हो सकता है विश्वासघात, जानें अन्य राशियों का हाल

 

यूपी में 47 डिग्री के पार हुआ तापमान
उत्तर प्रदेश में भी इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही हैं। बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज, आगरा, नोएडा, कानपुर और वाराणसी सहित कई शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

झुलसता राजस्थान
राजस्थान भी गर्म हवाओं में झुलस रहा है। जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, कोटा और श्रीगंगानगर में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी गई है।

बिहार और झारखंड में आंधी-बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। बिहार में 20 से 25 मई के बीच तेज आंधी और बारिश की संभावना है। पटना, गया और पूर्णिया में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में भी तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 20 मई 2026

 

उत्तराखंड में बारिश
उत्तराखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी और चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकी देहरादून में आंशिक बादल छा सकते हैं।

हिमाचल में बारिश तो पंजाब में चलेगी लू
हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है। शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और ऊना में मौसम सुहावना होने का अनुमान है। वहीं पंजाब और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर फिलहाल जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में लू चलने की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में तेज गर्मी के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें