TN Board 10th Result 2026: तमिलनाडु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SSLC) 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया गया है। बता दें कि लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है, क्योंकि अब वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। निदेशालय सरकारी परीक्षाएं तमिलनाडु की ओर से जारी इस परिणाम के साथ ही छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसके बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक पोर्टल्स पर एक्टिव कर दिया गया।
किन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
tnresults.nic.in
DigiLocker
UMANG
ये भी पढ़ें:
वेबसाइट से रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
–सबसे पहले tnresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर “SSLC Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
–अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
–सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
–आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
–DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
–लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
–सर्च बॉक्स में “Tamil Nadu SSLC Result 2026” टाइप करें।
–अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
–सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
–इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट
UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में लॉगिन करके संबंधित सेवा चुननी होती है और फिर रोल नंबर डालकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...