Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़ेगें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के नए रेट्स

May 22, 2026

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़ेगें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के नए रेट्स

Petrol-Diesel Price: देशभर में शुक्रवार, 22 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। बता दें कि तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के रेट स्थिर रखे हैं, जिससे आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों पर लगातार आर्थिक दबाव बना हुआ है।

हाल ही में पेट्रोल की कीमत में लगभग 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में करीब 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद कई शहरों में ईंधन के रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली ₹98.64 ₹91.58
मुंबई ₹111.88 ₹99.95
कोलकाता ₹107.12 ₹94.08
चेन्नई ₹107.59 ₹96.07
नोएडा ₹98.49 ₹91.81
लखनऊ ₹98.42 ₹91.61
जयपुर ₹108.81 ₹94.05
बेंगलुरु ₹109.70 ₹95.04
हैदराबाद ₹110.02 ₹99.95

आगे क्या हो सकता है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कंपनियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में आम लोगों की नजर अब तेल कंपनियों और सरकार के अगले फैसलों पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें