Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-NCR में बारिश, आसपास के इलाके में भी बदलेगा मौसम

May 23, 2026

दिल्ली-NCR में बारिश, आसपास के इलाके में भी बदलेगा मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली के साथ लगते एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा।

28 मई तक ऑरेंज अलर्ट

ये बारिश तपती धरती को कुछ हद तक राहत देगी। ऐसा इसलिए कि कई दिनों से भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया था। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के भी कई गंभीर मामले सामने आए थे। उधर, मौसम विभाग ने भी 28 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को दिल्ली में साफ आसमान और तेज धूप में गर्मी की चुभन रही। लोधी रोड पर लू वाले हालात भी बने रहे।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री, अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 34 से 19 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री के लिहाज से राजघाट दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बादल रहेंगे। कुछ जगह लू भी चलेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम पारा 44 और 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

24 से 30 मई के बीच कैसा रहेगा मौसम

24 से 30 मई के बीच उत्तर भारत, खासकर हरियाणा और पंजाब के आसपास के इलाकों में गर्मी का असर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ तापमान और बढ़ने की संभावना है। 24 से 27 मई तक तेज गर्मी और लू चलने के आसार हैं। कई जगह दिन का तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 28 से 30 मई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश, धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये है मौसम का अनुमान

  1. 24-25 मई तेज गर्मी, लू।
  2. 26-27 मई सबसे ज्यादा गर्म दिन, तापमान चरम पर।
  3. 28 मई कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश।
  4. 29-30 मई आंधी/बूंदाबांदी से आंशिक राहत।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें