Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरहद पार पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच

May 23, 2026

सरहद पार पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच

नई दिल्ली। भारत में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी अब सरहद पार पाकिस्तान पहुंच गई है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर कई अकाउंट हैं जो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से प्रेरित हैं। 16 मई को लॉन्च होने के तुरंत बाद ही इस पार्टी ने इंटरनेट पर छा गई थी।

पाकिस्तान में सीजेपी का मिलता-जुलता नाम

पाकिस्तान में कॉकरोच जनता पार्टी के नाम बदल गए हैं। यहां कॉकरोच अवामी पार्टी, कॉकरोच अवामी लीग और मुत्तहिदा कॉकरोच मूवमेंट के रूप में नजर आ रही है। कॉकरोच अवामी पार्टी के बायो में लिखा है कि युवाओं का, युवाओं की ओर से और पाकिस्तान के लिए एक राजनीतिक मोर्चा। इसी तरह के एक ने बायो में लिखा है जिन्हें सिस्टम ने कॉकरोच समझा, हम उन्हीं की आवाज हैं। सोशल मीडिया की इस पार्टी का लोगो भारत में बनी कॉकरोच जनता पार्टी के लोगो से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि यह हरे और सफेद रंग में है।

इमरान-नवाज के दलों रूप में पेश

इनके लोगो को इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी जैसे राजनीतिक दलों के रूप में पेश किया है। भारत की कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके हैं, जो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 30 वर्षीय भारतीय छात्र हैं। इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ एक राजनीतिक संचार रणनीतिकार के तौर पर काम किया है। इस पार्टी का एक घोषणापत्र और एक आधिकारिक वेबसाइट भी है।

ऐसे हुई कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत तब हुई, जब मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं और कार्यकर्ताओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से की। सीजेआई ने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं। उन्हें न तो कोई रोजगार मिलता है और न ही किसी पेशे में उनकी कोई जगह होती है। बाद में उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका इशारा उन लोगों की ओर था जो फर्जी डिग्री का इस्तेमाल करके किसी पेशे में घुस जाते हैं। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई औपचारिक राजनीतिक दल नहीं है, फिर भी इसने एक सप्ताह से भी कम समय में इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुटा लिए हैं।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें