Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कंपनियों की एपेक के फायदे से चीन में व्यापार बढ़ाने की योजना

May 23, 2026

विदेशी कंपनियों की एपेक के फायदे से चीन में व्यापार बढ़ाने की योजना

एशिया-प्रशांत व्यापार साझेदारी वार्ता और वर्ष 2026 सूचो वैश्विक निवेश संवर्धन सम्मेलन 21 मई को चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में आयोजित हुआ। यह एपेक व्यापार मंत्री सम्मेलन की विस्तारित गतिविधि है। 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 700 से ज्यादा उद्यमों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। उन्हें उम्मीद है कि चीन में आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के और व्यापक अवसर मिलेंगे।

अमेरिका के टेक्नीमार्क समूह के सीएफओ रॉब इउप्पा ने कहा कि टेक्नीमार्क अमेरिका की वैश्विक विनिर्माण कंपनी है, जो लंबे समय से सूचो में व्यापार कर रही है। वर्तमान एपेक व्यापार मंत्री सम्मेलन में विनिर्माण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और नवोदित व्यवसायों का विकास ध्यानाकर्षक रहा। आशा है कि चीन के बाहर क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग किया जाएगा, ताकि कंपनी का एशिया-प्रशांत बाजार में बड़ा विकास हो सके।

अमेरिका की 3M कंपनी के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चीनी अध्यक्ष, शांगहाई में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक तिंग होंगयू ने कहा कि वर्तमान एपेक व्यापार मंत्री सम्मेलन में एपेक देशों और एपेक में उत्पाद व व्यापार करने वाले कंपनियों को सहयोग के अच्छे अवसर मिले। डिजिटल परिवर्तन, एआई और अनवरत विकास के जरिए पूरी औद्योगिक श्रृंखला का स्तर उन्नत होगा।

वर्तमान वैश्विक निवेश संवर्धन सम्मेलन में अमेरिकी कंपनियों के आने वाले मेहमानों की संख्या सबसे अधिक है। चीन में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार 60 प्रतिशत कंपनियां चीन में अपना निवेश बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें