Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले सीजन कप्तान बदल सकती है LSG, डायरेक्टर ने दिए ये संकेत

May 24, 2026

अगले सीजन कप्तान बदल सकती है LSG, डायरेक्टर ने दिए ये संकेत

LSG captain: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने माना है कि ऋषभ पंत के लिए कप्तानी का रोल चुनौतीपूर्ण रहा, जिसका असर टीम के प्रदर्शन में साफतौर पर नजर आया। उन्होंने संकेत दिए कि अगले सीजन में टीम मैनेजमेंट कप्तान बदलने पर विचार कर सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का अंत अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए किया। पंत की अगुवाई में टीम इस सीजन में 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर LSG को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

संघर्ष करते हुए नजर आए पंत
पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की अब तक कुल 28 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही है। पंत आईपीएल 2026 में खुद बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए और इस सीजन उन्होंने 28 की मामूली औसत से 312 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हुए प्रभसिमरन, जानें किसके पास है पर्पल कैप

 

चुनौतीपूर्ण रहा सीजन
पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा, “कप्तानी के नजरिए से आप जानते हैं कि उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा। जाहिर है कि नतीजे यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना होगा कि क्या इस दबाव का असर उनकी बल्लेबाजी पर भी पड़ा। हम इस पर सोचेंगे, हम समय लेंगे, हम इस पर विचार करेंगे। हम सभी चीजों पर विचार करेंगे।”

लीडरशिप पर गंभीरता से सोचेंगे: मूडी
मूडी ने आगे कहा, “हालांकि, हम उस उम्मीद या मानक पर खरे नहीं उतरे हैं जिसकी हम खुद से उम्मीद करते हैं। और जब फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम बहुत गंभीरता से सोचेंगे। आप जानते हैं कि भविष्य में यह कैसा दिखेगा। हर विभाग की तरह जब आप किसी सीजन पर सोचते हैं, तो हम कुछ सोच-समझकर फैसले लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें रीसेट पर सोचने की जरूरत है।”

‘व्यक्ति पर उंगली उठाने का समय नहीं’
हालांकि, टॉम मूडी ने कहा कि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि यह किसी एक व्यक्ति पर उंगली उठाने का समय है। मेरे हिसाब से हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अभी किसी खास विभाग पर आरोप लगाने का समय नहीं है। हम सभी को शांति से इस पर सोचने के लिए समय चाहिए, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है, और उन पर ध्यान दिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी पंजाब, टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, लखनऊ करेगी बल्लेबाजी

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें